मोतिहारी, जुलाई 12 -- पहाड़पुर। कृषि विज्ञान केन्द्र परसौनी में समारोह आयोजित कर राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केवीके परसौनी के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. अभय कुमार सिंह ने किया। संचालन मत्स्य विशेषज्ञ डॉ. उदय राम गुर्जर ने किया। विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि 10 जुलाई 1957 में ैज्ञानिक डॉ. हीरालाल चौधरी के नेतृत्व ने मछलियों का सफल प्रेरित प्रजनन करवाया था। इस दिन को मनाने का उद्देश्य देश के मत्स्यपालन क्षेत्र के विकास में मछलीपालकों, उद्यमियों और मछुआरों द्वारा किए गए योगदान के लिए प्रोत्साहित करना है। भारत सरकार मछली निर्यात दोगुना करने के लक्ष्य पर काम कर रही है। इसलिये देश के किसानों को नई तकनीकों के बारे मे प्रशिक्षण प्राप्त करते रहना चाहिए। साथ ही डॉ. गुर्जर ने मछली सेवन के फायदो के बारे बता...