गढ़वा, फरवरी 19 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। कृषि विज्ञान केंद्र में कार्यरत संविदाकर्मी और दैनिक वेतनभोगी कर्मियों का बुधवार को भी अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। संविदाकर्मियों का कहना है कि वह पिछले 12 वर्षों से कृषि विज्ञान केंद्र में अनुसेवक, ड्राईवर और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी कंप्यूटर ऑपरेटर पद पर कार्यरत हैं। हमने अपनी समस्या से वरीय कर्मियों को कई बार अवगत कराया । कृषि विज्ञान केंद्र के 28 संविदाकर्मियों ने झारखंड उच्च न्यायालय रांची में अपना नियमितिकरण के लिए याचिका दायर किया। कोर्ट ने सभी को नियमित करने का आदेश सितंबर 2021 को दिया पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने सिर्फ एक कर्मी शुभांकर कुमार का नियमितिकरण किया जो साहेबगंज कृषि विज्ञान केन्द्र में आशुलिपिक सह टंकन के पद कार्यरत था। बाकी 27 कर्मियों के बारे में झारखंड उच्च न्यायालय को बता दिया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.