रिषिकेष, मई 2 -- पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय रायवाला में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव भारत एक, पर्व अनेक थीम के साथ बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कर्नल तरुण गौरव डिप्टी कमांडेंट आर्मी कैंट रायवाला ने किया। उन्होंने छात्रों को भारतीय संस्कृति की विविधता को अपनाने और उसका सम्मान करने की प्रेरणा दी। छात्रों ने विभिन्न भारतीय त्योहारों पर आधारित मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए, जिनमें होली, दीवाली, दुर्गा पूजा, और ओणम जैसे पर्व शामिल थे। इनमें भारत की सांस्कृतिक एकता में अनेकता को दर्शाया गया। विद्यालय की प्राचार्या रीता इंद्रजीत सिंह ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें वर्ष भर की शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेल उपलब्धियों का उल्लेख किया गया। उन्होंने छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के सहयोग की सराहना की। वार्षिक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.