सिमडेगा, फरवरी 8 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। पीएम श्री केंद्रीय विदयालय में शनिवार को विदयालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्राचार्या पी लकड़ा ने की। बैठक का शुभारंभ ग्रीन वेलकम से किया गया। बैठक में विदयालय के प्रगति रिपोर्ट पीपीटी के माध्यम से पेश किया गया। जिसमें 2024-25 के शैक्षणिक एजेंडा एवं वित्तीय प्रबंधन एवं विदयालय प्रबंधन समिति के सदस्यों के साथ साझा कर विचार विमर्श किया गया। इसके अलावे स्कूल के बुनियादी ढांचे में सुधार और शिक्षा की गुणवता में सुधार पर चर्चा की गई। मौके पर खेल मैदान का भी निरीक्षण किया गया। और खेल के मैदान को एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान विकसित करने और विदयालय में कैंटिन की शुरुआत करने सहित कई प्रस्ताव पर चर्चा की गई। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...