बोकारो, फरवरी 12 -- चंद्रपुरा। केंद्रीय विद्यालय चंद्रपुरा में 12 वीं कक्षा के विद्यार्थियों को विदाई दी गई। बाल वाटिका के बच्चों ने तिलक लगाकर सभी का स्वागत किया। सभी को विद्यालय द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। संगीत शिक्षक प्रमोद कुमार ने विदाई गीत प्रस्तुत किया। साई स्मिता, मानसी वर्मा व हुमैरा ने अपने अनुभव साझा किया। प्रिंसिपल संजय प्रसाद, शिक्षक नागेंद्र कुमार, कमलेश कुमार भुइयां व प्रधानाध्यापक महेश कुमार ने विद्यार्थियों को बेहतर जीवन व पढ़ाई के लिए कड़ी मेहनत करने पर जोर दिया। संचालन शिक्षिका राजश्री सिंह ने किया। 13. केवि चंद्रपुरा में विदाई समारोह में शिक्षक व विद्यार्थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...