बेगुसराय, मई 4 -- बीहट/बरौनी, निज संवाददाता। केन्द्रीय विद्यालय एचएफसी बरौनी के छात्रों ने 54वीं केंद्रीय विद्यालय संगठन क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिता में कुल 38 पदक जीते। इनमें आठ स्वर्ण पदक, 8 रजत और 22 कांस्य पदक शामिल हैं। यह प्रतियोगिता 28-30 अप्रैल 2025 को विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों में आयोजित की गई थी। ताइक्वांडो में विद्यालय ने 7 स्वर्ण पदक सहित कुल 25 पदक जीते। ये विद्यालय की इस खेल में विशेष उपलब्धि रही। कबड्डी में विद्यालय क्षेत्रीय स्तर पर तीसरे स्थान पर रहा। 11 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। ताइक्वांडो में सात खिलाड़ी साधना, अवंतिका, रिमझिम, अंकित, अभिषेक, दिव्यांश, सत्यम शामिल है। तीरंदाजी में स्वाति कुमारी व बैडमिंटन में हर्ष कुमार जबकि कबड्डी में विवेक एवं सनी का चयन किया गया। विद्यालय के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.