सिमडेगा, फरवरी 25 -- बानो, प्रतिनिधि। कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में सोमवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के गुर सिखाए गए। साथ ही उन्नत कृषि को बढ़ावा देने के लिए किसानों को जागरुक किया गया। मौके पर डॉ हिमांशु सिंह, डॉ बंधनु उराव, ओबैदुल्लाह एहरार सहित कई किसान उपस्थित थे। मौके पर कई किसानो को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों का हौसला बढ़ाया। वहीं कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा किसानों के हित में चलाए जा रहे योजनाओं की भी जानकारी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...