फिरोजाबाद, मार्च 3 -- सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत निशुल्क राशन वितरण की व्यवस्था में अब मनमानी नहीं हो सकेगी। उन्हीं लाभार्थियों को राशन मिलेगा जिनका आधार राशन कार्ड से लिंक होगा। इसके लिए विभागीय अधिकारियों द्वारा सभी लाभार्थियों की केवाईसी कराई जा रही है। जिले में अब तक 4,91,237 लाभार्थियों ने केवाईसी नहीं कराई है। इसको देखते हुए शासन ने समय सीमा बढ़ा दी है। जिले में वर्तमान समय में 19,46,097 लाभार्थी राशन वितरण प्रणाली का लाभ ले रहे हैं। प्रदेश सरकार ने पारदर्शिता बरतने के लिए जुलाई 2024 में सभी लाभार्थियों का उनके आधार कार्ड से सत्यापन कराए जाने के निर्देश दिए थे। कई लोग अपात्र मिले। विभागीय अधिकारियों ने शासन को सूची उपलब्ध कराते हुए संबंधित व्यक्तियों के नाम पात्रता की सूची से काट दिए। शासन ने 31 मार्च तक ई-केवाईसी कराने का समय न...