पलामू, मार्च 26 -- मेदिनीनगर/छतरपुर, हिटी। पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के मन्देया गांव के समीप मंगलवार को दिन में दो बाइक के बीच हुई टक्कर में 26 वर्षीया महिला शोभा देवी की मौत हो गई। वह चैनपुर थाना क्षेत्र के हरिणामांड गांव के लाली टोला निवासी चंदन कुमार रजक की पत्नी थी और केवाईसी कराने बैंक जा रही थी। मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल-टीओपी की पुलिस फर्द ब्यान पंजीकृत कर शव का पोस्टमार्टम कराया और फिर उसे परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के चाचा योगेंद्र कुमार ने बताया कि शोभा देवी शनिवार को छतरपुर थाना क्षेत्र के मनहू गांव में मायके में गई थी। मंगलवार को दिन में बाइक पर सवार होकर एसबीआई शाखा में केवाईसी कराने जा रही थी। इसी क्रम में मंदेया गांव में विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मारते हुए भाग गया। घटना में शोभा देवी बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.