गिरडीह, मार्च 27 -- डुमरी, प्रतिनिधि। इंडियन बैंक की जामतारा शाखा में अव्यवस्था के कारण महिलाओं को केवाईसी और आधार अपडेट कराने में परेशानी हो रही है। गर्मी में घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। बैंक में कर्मचारियों की कमी है। पीने के पानी और पंखे जैसी बुनियादी सुविधाएं भी नहीं हैं। बुजुर्ग महिलाएं परेशान हो रही हैं। सहायता डेस्क की भी व्यवस्था नहीं है। झारखंड पीपुल्स पार्टी के केंद्रीय सचिव अशोक अग्रवाल ने उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी को पत्र लिखकर प्रशासनिक हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने बैंक में अव्यवस्था दूर करने और बुजुर्ग महिलाओं को राहत देने की अपील की है। साथ ही, इस पर की गई कार्रवाई की जानकारी देने की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...