सहरसा, फरवरी 11 -- सहरसा। भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार वित्तीय साक्षरता सप्ताह जिले में शुरू की गयी है। प्रथम दिवस व द्वितीय दिवस की थीम "केवाईसी - सुरक्षित बैंकिंग की ओर पहला कदम" के तहत सौरबाजार प्रखंड अंतर्गत गोलमा गांव में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जानकारी देते चन्दन वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में लगभग 100 से 150 ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान ग्रामीणों को केवाईसी का महत्व, अपडेट की आवश्यकता, आवश्यक दस्तावेज, प्रक्रिया एवं सावधानियों के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही लोगों को बताया गया कि केवाईसी अपडेट रहने से बैंकिंग सेवाओं का सुरक्षित एवं निर्बाध लाभ मिलता है। उनके साथ कार्यक्रम में ट्रेनर नंदन कुमार सिंह द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। वहीं कार्यक्रम में जिला अग्रणी प्रबंधक राजकुमार कर्मकार ने ग्रामीणों को केवाईसी ...