रांची, जून 17 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। हटिया सिंह मोड़ निवासी गौरव वर्मा को साइबर अपराधियों ने लिंक डाउनलोड कराकर उनके खाते से 1.65 लाख रुपए की अवैध निकासी कर ली। इस संबंध में गौरव वर्मा ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। गौरव ने पुलिस को बताया कि तीन जून की दोपहर उन्हें उनके व्हाट्सऐप नंबर पर एक बैंक का मैसेज आया। इसमें केवाईसी अपडेट करने के लिए लिंक भेजा गया था। उसे डाउनलोड कर केवाईसी अपडेट करने की बात कही गई थी। इसके बाद गौरव ने लिंक को डाउनलोड किया। इसके बाद उनके खाते से 1.65 लाख रुपए की अवैध निकासी कर ली गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.