हापुड़, फरवरी 2 -- श्री सनातन धर्म सभा में शनिवार को हिन्दू जागृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें गांधी गंज, माता मोहल्ला, गोपी पूरा एवं खाई बस्ती के हिन्दू परिवार ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती शिशु मंदिर की बालिकाओं द्वारा जन चेतना कार्यक्रम जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं ऐसा देश हे मेरा के माध्यम से समाज में चेतना लाने का प्रयास किया। कार्यक्रम में सुप्रसिद्धक कवि एवं गायक श्रेयस्कर गौड ने शिरकत की और देश भक्ति के गीतों एवं हिंदुत्व के गीतों पर साज बांधा। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह प्रांत व्यवस्था प्रमुख विनय ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ 100 वर्ष की यात्रा पूर्ण कर चुका है। संघ ने सामाजिक चेतना के लिए स्वतंत्रता के बाद शिक्षा, विद्यार्थी, राजनीति, मजदूर, वनवासी समाज, किसान, अ...