आदित्यपुर, फरवरी 20 -- चांडिल, संवाददाता। चांडिल बीईईओ नवल किशोर सिंह ने यू-डाइस प्राप्त कर प्राइवेट स्कूल का संचालन करने वालों को चेताते हुए सात दिनों का समय दिया है। उन्होंने कहा है कि चांडिल, ईचागढ़ एवं कुकड़ू प्रखंड में केवल यू-डायस कोड के आधार पर चल रहे निजी विद्यालय जल्द सरकारी मान्यता के लिए आवेदन दें। उन्होंने कहा है कि शिक्षा विभाग ने ऐसे विद्यालयों को चिन्हित कर सूची तैयार की है। उन्होंने सात दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से सरकारी मान्यता हेतु आवेदन करने को कहा है। निर्धारित समय सीमा के अंदर आवेदन नहीं करने वाले विद्यालयों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बीईईओ ने बताया कि राइट टू एजुकेशन (आरटीई) अधिनियम के प्रावधानों के तहत बिना मान्यता विद्यालय संचालित करना नियमों का उल्लंघन है। सभी प्राइवेट विद्यालयों को राइट टू एजुकेशन...