अररिया, मई 5 -- भरगामा, एस। भरगामा प्रखंड के श्रीराम जानकी ठाकुरबाड़ी परिसर शंकरपुर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ के तीसरे दिन श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। दूर-दराज़ से आए भक्तों ने कथा स्थल पर पहुंचकर आचार्य वेद बिहारी जी महाराज के श्रीमुख से दिव्य प्रसंगों का श्रवण किया और भक्ति रस में सराबोर हो गए। धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ यजमान संजय सिंह और उनकी धर्मपत्नी अराधना सिंह व मुरली सिंह धर्मपत्नी,मनोज सिंह धर्मपत्नी प्रतिभा सिंह के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार कर किया गया। श्री श्री 1008 प्रेम दास जी महात्यागी मौनी बाबा महामंडलेश्वर अयोध्या धाम के सानिध्य में आयोजित कथा वाचन के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कथा का आयोजन श्रीराम जानकी ठाकुरबाड़ी परिसर में किया जा रहा है, जहां सुपौल, मधेपुरा सहित आस-पास के सीमावर्ती गाँवों से हजार...