लखनऊ, दिसम्बर 21 -- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा है कि एसआईआर का काम बेहद महत्वपूर्ण है। एक महीने की आपने इसमें जी-जान से मेहनत कर ली तो 2027 आपका होगा। आपको विधानसभा चुनाव जीतने से कोई रोक नहीं पाएगा। पूरा फोकस इस बात पर कीजिए कि फर्जी वोटर मतदाता सूची से कैसे बाहर किए जाएं। सही और राष्ट्रवादी विचारधारा का कोई मतदाता सूची में आने से छूट न जाए। बीएलओ के जरिए गलत वोटरों को सूची से बाहर करने में जुट जाएं। इसके लिए ज्यादा से ज्यादा आपत्तियां दाखिल करें। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में प्रदेश पदाधिकारियों संग बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री ने मेरा बूथ-सबसे मजबूत का मंत्र दिया है। बूथ तभी मजबूत होगा, जब पार्टी कार्यकर्ता एसआईआर पर फोकस करें। उन्होंने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.