लखनऊ, फरवरी 15 -- उत्तर प्रदेश में लाइन वितरण हानियां 13.71 प्रतिशत पर आ गई हैं, जिनके जल्द ही इकाई अंक में पहुंचने की उम्मीद है। यूपी की सकल तकनीकी और वाणिज्यिक हानियां वर्ष 2021-22 में 31.19 प्रतिशत थीं, जो वर्ष 2024-25 में घटकर 19.21 प्रतिशत रह गई हैं। वितरण हानियां वर्ष 2021-22 में 19.80 फीसदी से घटकर वर्ष 2024-25 में 13.71 प्रतिशत पर आ गई हैं। राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि बिजली आपूर्ति के पैरामीटर में सुधार इस लिहाज से ज्यादा अहम है क्योंकि अन्य राज्यों की तुलना में उत्तर प्रदेश में घरेलू उपभोक्ताओं की हिस्सेदारी 87 प्रतिशत है। गुजरात, ओडिशा, महाराष्ट्र और तमिलनाडु जैसे राज्यों में औद्योगिक उपभोक्ताओं का अनुपात यूपी से कहीं ज्यादा है। यूपी में घरेलू उपभोक्ताओं में से 53 फीसदी गरीबी रेखा से नीचे ...