लखनऊ, फरवरी 14 -- डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि इंजीनियर और आर्किटेक्ट केवल ईंट-पत्थर का ढांचा न खड़ा करें, बल्कि ऐसे घरों का निर्माण करें जो पर्यावरण के अनुकूल हों। हमारे डिजाइन ऐसे होने चाहिए जो प्रकृति के साथ सामंजस्य बिठा सकें। आज की आवश्यकता ग्रीन बिल्डिंग और सस्टेनेबल डिजाइनिंग है। डिप्टी सीएम गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीरियर डिजाइनर्स (आईआईआईडी) के चार दिवसीय प्रदर्शनी 'समागम 2026' कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आर्किटेक्ट्स, इंजीनियरों और डिजाइनर्स को संबोधित करते हुए कहा कि आधुनिकता की दौड़ में हमें अपनी जड़ों और पर्यावरण को नहीं भूलना चाहिए। बिना रेन वाटर हार्वेस्टिंग के नक्शों को किया जाए हतोत्साहित जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने इंटीरियर डिजाइनर्स के योगदान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.