महाराजगंज, सितम्बर 19 -- झनझनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सदर ब्लाक केवलापुर खुर्द में एक परिवार के चार सदस्यों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इन सभी पीड़ितों का इलाज गोरखपुर में इलाज चल रहा है। डेंगू पीड़ितों की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य प्रशासन में हड़कंप मच गया। मलेरिया विभाग की टीम गांव में पहुंची और निरोधात्मक कार्य तेज कर दिया। केवलापुर खुर्द निवासी शख्स, उसकी पत्नी, पुत्र व बहू को कई दिनों से बुखार आ रहा था। वे प्राइवेट में इलाज करा रहे थे। कई दिन दवा लेने के बाद भी बुखार से राहत नहीं मिल रही थी। हालत गंभीर होने पर इन चारों पीड़ितों को 16 सितंबर को गोरखपुर एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जांच में इन चारों पीड़ितों में डेंगू की पुष्टि हुई है। गुरुवार को डीएमओ नीलोत्पल के नेतृत्व में डेंगू प्रभावित गांव में पहुंची। मच्छर पनपने वाले जगहों की सा...