हरिद्वार, सितम्बर 26 -- श्री कृष्णा नगर रामलीला कमेटी द्वारा सातवें दिन केवट नौका लीला का सुंदर मंचन किया गया। पहली बार कमेटी ने कृष्णा नगर के छोटी गंगा नहर में लीला का मंचन किया। नाव पर केवट ने राम सीता और लक्ष्मण को गंगा पार करवाई। सैकड़ों की संख्या में लोग नौका लीला देखने गंगा किनारे पहुंचे। इस अवसर पर स्थानीय विधायक मदन कौशिक ने कहा कि हमेशा काशी बनारस में गंगा पर केवट लीला के बारे में सुना जाता था। इस बार कृष्णा नगर में यह लीला लोगों को देखने के लिए मिली। पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने कहा कि इस प्रकार गंगा में लीला मंचन से व्यक्ति त्रेता युग में पहुंच जाता है। जैसा तब भगवान राम को केवट ने नौका में बैठाकर गंगा पार करवाई थी आज वही दृश्य दिखाकर दर्शकों का मन मोह लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.