दरभंगा, अप्रैल 16 -- केवटी। महिला व बाल विकास निगम एवं श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के अंतर्गत डोमेन स्किलिंग कौशल विकास प्रशक्षिण केंद्र बाढ़पोखर केवटी का उद्घाटन मंगलवार को विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा ने किया। विधायक डॉ. झा ने कहा कि कौशल विकास प्रशक्षिण के मद्देनजर पूरे भारत में युवाओं को कुशल बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे युवाओं को प्रशक्षिण के बाद रोजगार मिलेगा। खासकर महिलाओं के लिए यह प्रशक्षिण वरदान साबित होगा। इस संस्था में 30-30 छात्राओं के दो बैच को नि:शुल्क नर्सिंग का कोर्स कराया जायगा। संस्था के बिहार स्टेट हेड सौगातो सेन ने कहा कि यहां से नर्सिंग का एक साल का प्रशक्षिण लेने के बाद बच्चों को सौ प्रतिशत जॉब प्लेसमेंट अच्छे अस्पतालों में मिलेगा। इस अवसर पर रीजनल हेड मनोज पांडेय ने भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.