सिमडेगा, फरवरी 7 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। शहरी क्षेत्र के पास पर्यटन स्थल केलाघाघ की पहाड़ी पर शनिवार को असमाजिक तत्वों ने आग लगा दी। जिससे पहाड़ी पर लगे पेड़ पौधे जलने लगे। पहाड़ी के पास आबादी क्षेत्र भी है। जिससे आग आबादी क्षेत्र तक पहुंचे का खतरा भी बन गया। इधर आग की सूचना मिलते ही वन विभाग कर्मी तुरंत वहां पहुंच कर आग बुझाई। हालांकि तब तक काफी पेड़ पौधे आग से झुलस गए। वन विभाग के कर्मियों ने लोगों से आग नहीं लगाने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...