पिथौरागढ़, फरवरी 17 -- धारचूला। छारछुम में केरोसिन से भरे टैंकर में आग लगने से हडकंप मच गया। सोमवार को छारछुम एसएसबी की चौकी के समीप कैरोसीन से भरा कैंटर संख्या यूके 08सीबी 2861 खड़ा था। एकाएक कैंटर में आग लग गई। चौकी में ड्यूटी में तैनात एसएसबी के संत्री अभिरंजन कुमार ने आग लगता देख वार्निग सिस्टम बजाया और घटना की जानकारी अन्य जवानों को दी और जवान अग्नि शमन यंत्र के जरिए आग बुझाने में जुट गए। उन्होंने घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड और पुलिस को भी दी गई। सूचना मलते ही दमकल टीम भी मौके पर पहुंची और उन्होंने आग पर काबू बुझाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.