हजारीबाग, जून 18 -- केरेडारी, प्रतिनिधि । केरेडारी थाना क्षेत्र के भदईखाप के लबनिया मोड़ के पास हाईवा और सवार गाड़ी के बीच मंगलवार की देर रात हुई टक्कर में चार लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान बड़कागांव थाना क्षेत्र के अंगों गांव निवासी लक्षवा महतो पिता उगन महतो, सिधेश्वर गंझू पिता मंगोलिया गंझू, बड़कागांव निवासी शिबू महतो पिता भीखू महतो, रामगढ़ के सिरका अरगड्डा निवासी मुकेश महतो पिता जानकी महतो के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार सवारी गाड़ी टंडवा से केरेडारी आ की ओर से आ रही थी। इसी क्रम में लबनिया मोड़ में हाईवा से सवारी गाड़ी की टक्कर हो गई। सभी घायलों को केरेडारी अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सक ने गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल अस्पताल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.