हजारीबाग, सितम्बर 22 -- केरेडारी, प्रतिनिधि। केरेडारी प्रखण्ड में कलश स्थपना के साथ शारदीय नवरात्र शुरू हो गया। प्रथम पूजा माता शैलपुत्री की हुई। दुर्गा माता की जयकारों से प्रखण्ड भक्तिमय हो गया। इससे पूर्व केरेडारी मुख्य चौक से गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकली गयी। इस यात्रा में 251 महिलाओं ने कलश लिया।कलशयात्रा की शुरुआत मुख्य चौक दुर्गा पूजा स्थल से किया गया। केरेडारी डैम से जल उठाकर महिलाएं पुनः पूजास्थल पहुंची,उसके बाद माता की पूजा अर्चना शुरू किया गया। साथ ही प्रखण्ड के गरीकलां बेलतू,पहरा,चट्टी बरियातू,पचड़ा,पेटो,सलगा, बुंडूऔर हेनदेगिर,जोरदाग समेत अन्य गांवो में भी किया गया। केरेडारी में जेएलकेएम नेता बालेश्वर कुमार,बैधनाथ महतो,अमेरिका महतो,सीताराम महतो,अरुण यादव,सरयू महतो,कृष्णा महतो,जगदीश महतो समेत बड़ी संख्या में महिला पुरुष उपस्...