हजारीबाग, मार्च 18 -- केरेडारी थाना क्षेत्र अंतर्गत गरीखुर्द चौक में रविवार की देर रात्रि लगभग एक बजे संदिग्ध हालत में 11 मवेशियों को ले जा रहा था। जिसे वहां के युवकों ने पकड़ कर केरेडारी पुलिस को सौप दिया है। इस मामले में निकेश सोनी के बयान पर केरेडारी थाना में पशु तस्करी के आरोप में पांच लोगों पर देवरिया गांव के मो मुख्तार आलम, मो कमरुद्दीन, मो ताहिर, पतरा कला के उमेश राणा व ग़रीखुर्द के निर्मल राणा के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। निकेश सोनी ने आवेदन में कहा है कि हमारे कुछ साथी होली में लगाये गए साउंड सिस्टम को खोल रहे थे। इसी बीच पांच लोग 11 जानवर को बांधकर बेरहमी से पीटते हुए ले जा रहे थे। तब संदिग्ध हालत में देखकर सभी जानवरों को जब्त कर लिया गया। लेकिन ले जा रहे तस्कर भाग गए। इधर केरेडारी पुलिस सभी जानवरों को जब्त कर देखभाल के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.