घाटशिला, सितम्बर 11 -- चाकुलिया, संवाददाता। झामुमो प्रखंड समिति की ओर से विधायक कार्यालय में विगत देर शाम को कार्यकारिणी की बैठक हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 12 सितंबर को केरूकोचा में जंगल बचाओ अभियान के अग्रणी नेता शहीद साबुआ हांसदा के शहादत दिवस को लेकर चर्चा की गयी। सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से इस बार शहादत दिवस का कार्यक्रम सादगी से मनाने का निर्णय लिया। इस बैठक में प्रमुख रूप से प्रखंड प्रमुख धनंजय करूनामय, विस सूत्री अध्यक्ष साहेब राम मांडी, प्रखंड के अध्यक्ष शिव चरण हांसदा, कोषाध्यक्ष राजा बारिक, सह सचिव निर्मल महतो, उपाध्यक्ष अमर हांसदा, सालखान मुर्मू, बबलु हेंब्रम, राम मुर्मू, सहदेव गोप, जितेन हांसदा, सवान टुडू, संजित सिंह, कुंअर टुडू सहित अन्य पदाधिकारी और सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। झामुमो के प्र...