औरंगाबाद, जुलाई 15 -- रफीगंज के केराप पैक्स कार्यालय में वार्षिक आम सभा का आयोजन हुआ। सभा का उद्घाटन पूर्व जिला पार्षद प्रतिनिधि डॉ. संजय यादव, पैक्स अध्यक्ष बसंत यादव, अनिरुद्ध कुमार यादव, अजित शर्मा, महेंद्र यादव, राजनंदन यादव, शिवनंदन यादव, राजकुमार यादव, उषा देवी, उमेश यादव और लोकनाथ सिंह ने संयुक्त रूप से किया। सभा का संचालन पैक्स प्रबंधक अरविंद कुमार ने किया। पैक्स अध्यक्ष बसंत यादव ने अतिथियों और किसानों को सम्मानित किया। जिप प्रतिनिधि ने कहा कि किसानों को जागरूक होकर पैक्स की सुविधाओं का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने सभी सदस्यों से एकजुट होकर कार्य करने की अपील की। पैक्स अध्यक्ष ने किसानों से उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सुझाव मांगे और आश्वासन दिया कि पैक्स की सभी सुविधाएं जमीनी स्तर पर उपलब्ध कराई जाएंगी। बीसीओ अरुण कुमार और विकास ...