बरेली, अक्टूबर 11 -- बाइक से केरल घूम कर वापस बेगलुरु जा रहे कस्बे के एक इंजीनियर की सड़क हादसे में मौत हो गयी। शुक्रवार को उसका शव घर पहुंचा तो घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। कस्बे के मोहल्ला गांधी टोला आयुष गुप्ता (25) बेंगलुरु की विप्रो कंपनी में इंजीनियर थे। मंगलवार को वह बेंगलुरु से अपनी बाइक से केरल घूमने के लिए गए थे। केरल घूमने के बाद वह वापस बेंगलुरु जा रहे थे। रास्ते में बेंगलुरु से 70 किलोमीटर पहले किसी वाहन को बचाने के चक्कर में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई। जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। शुक्रवार को उसका शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। आयुष की मौत के बाद पिता राजेश गुप्ता, भाई देव गुप्ता का रो-रो कर बुराहाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...