नई दिल्ली, फरवरी 22 -- नई दिल्ली, वि‌शेष संवाददाता। केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। सांसदों के दबाव के बावजूद पार्टी ने जहां अभी तक उन्हें चुनाव मैदान में उतारने के बारे में कोई फैसला नहीं किया है, वहीं पार्टी ने अभी से बागी उम्मीदवारों को मनाने की कोशिश शुरू कर दी है। ताकि, टिकट बंटवारे के बाद किसी तरह की कोई बगावत न हो। कांग्रेस किसी राज्य में भले ही कितने वर्षों से सत्ता से बाहर रही है, पर पार्टी के पास टिकट के दावेदारों की कमी नहीं है। केरल में पार्टी दस वर्षों से सत्ता से बाहर है और इस बार जीत की संभावना है। ऐसे में पार्टी में टिकट के मजबूत दावेदारों की संख्या बढ़ गई है। यही चिंता केरल चुनाव के लिए गठित छानबीन समिति को सता रही है। प्रदेश कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि वर्ष 2021 में वामदलों की अगुआई ...