नई दिल्ली, जून 10 -- केरल तट के पास सिंगापुर के ध्वज वाले मालवाहक जहाज में आग व विस्फोट का सिलसिला अभी भी जारी है। जहाज के मध्य भाग व कंटेनर बे से आग की लपटें निकल रही हैं। भारतीय तट रक्षक अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार जहाज के अगले हिस्से की आग पर काबू पा लिया गया है लेकिन अभी भी एमवी वान हाई 503 जहाज से घना धुआं उठ रहा है। पोर्ट से लगभग 10 से 15 डिग्री पर स्थित जहाज से कई और कंटेनर समुद्र में गिरने की बात सामने आ रही है। भारतीय तट रक्षक पोत समुद्र प्रहरी और सचेत आग को अधिक फैलने से रोकने के लिए अग्निशमन कार्यों में लगे हैं। इसी बीच तट रक्षक पोत समर्थ को बचावकर्मियों के एक दल के साथ कोच्चि से घटनास्थल के लिए भेजा जा रहा है। इससे पहल रक्षा जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि भारतीय नौसेना पोत आईएनएस सूरत ने जहाज से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.