संवाददाता, मार्च 8 -- गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र के जुमौली खुर्द गांव में पति के घर नहीं आने से नाराज पत्नी ने खुदकुशी कर ली। केरल में काम करने वाले पति को उसने गुरुवार की रात में 12 बजे के करीब फोन किया और फिर बहस होने के बाद वीडियो कॉल करके उसके सामने ही फंदे से झूल गई। चार साल पहले ही दोनों की लव मैरिज हुई थी। शादी के पहले महिला एक आर्केस्ट्रा में काम करती थी। इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। हालांकि, फंदे पर लटकने से पहले पति ने फोन कर घरवालों को भेजने की कोशिश की, लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। उधर, मृतिका के पिता ने दामाद को मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए तहरीर दी है। पुलिस पति के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- फर्जी राष्ट्रीय पदाधिकारी ने DIG ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.