जमशेदपुर, जुलाई 17 -- कोल्हान विश्वविद्यालय के अंगीभूत एवं संबद्धता प्राप्त कॉलेजों में यूजी प्रथम सेमेस्टर में पहली मेधा सूची से नामांकन के लिए गुरुवार को अंतिम तिथि है। इसके बाद नामांकन बंद कर दिए जाएंगे और 18 जुलाई को दूसरी मेधा सूची जारी की जाएगी। गौरतलब हो कि पिछले दिनों कई महाविद्यालयों के प्राचार्यो एवं छात्र संगठनों द्वारा किए गए आग्रह के बाद कुलपति प्रो. अंजिला गुप्ता ने डीएसडब्ल्यू डॉ संजय यादव के सलाह पर छात्र हित में तिथि को 17 जुलाई तक विस्तार देने को मंजूरी दी थी। एबीसी आईडी एवं कई स्कूलों द्वारा स्कूल परित्याग प्रमाण पत्र निर्गत नहीं करने के कारण भी छात्र-छात्राओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। अब पहली मेधा सूची से नामांकन के बाद बची सीटों पर 18 जुलाई से दूसरी मेधा सूची से नामांकन होगा। दूसरी मेधा सूची से 22 जुलाई त...