चाईबासा, अप्रैल 4 -- चाईबासा। कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर डॉ अंजिला गुप्ता की अध्यक्षता में गुरूवार को विश्वविद्यालय मे बैठक हुई। इसमें केयू के विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित पड़ी फाइलों की जानकारी ली गयी। इस बैठक में विश्वविद्यालय के विभागीय पदाधिकारियों को अपने विभाग के लंबित पड़े फाइलों को जल्द से जल्द निष्पादित कराने के लिए निर्देश दिया गया। विभिन्न विभागों को अलग अलग समयावधि दी गयी है। उस अवधि में संबंधित विभाग के पेंडिग पड़ी फाइलों पर विमर्श व इसे निष्पादित किया जाएगा। इस अवसर पर केयू के कुलसचिव, डीएसडब्लू, प्रोक्टर, वित्त पदाधिकारी, वित्त परामर्शदात्री, परीक्षा नियंत्रक, एनएस कॉर्डिनेटर, वोकेशनल कॉर्डिनेटर, आईक्यूएसी कॉर्डिनेटर, डाटा सेंटर कॉर्डिनेटर उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.