चाईबासा, फरवरी 13 -- चाईबासा, संवाददाता। महिंद्रा प्राइड क्लासरूम के तत्वावधान में एक सप्ताह का सॉफ्ट स्किल्स ट्रेनिंग कम कॅरियर जागरूकता सेशन शुक्रवार से कोल्हान विश्वविद्यालय में शुरू हुआ। यह प्रशिक्षण 13 फरवरी से 19 फरवरी तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 04 बजे तक अकादमिक ब्लॉक ए के तृतीय तल स्थित गैलरी नंबर-4 में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. अंजिला गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन किया जाना चाहिए। यह पहल आईक्यूएसी निदेशक सह कुलसचिव डॉ. रंजीत कर्ण के निर्देशन में प्रारंभ की गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे छात्राओ...