बेगुसराय, फरवरी 7 -- बीहट। बरौनी तथा बीहट नगर परिषद के कुल सात केन्द्रों पर शनिवार को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की इंटरमीडिएट की परीक्षा दो पालियों में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। दोनों पालियों में कुल 46 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। प्रथम पाली में हुई विज्ञान संकाय के केमेस्ट्री की परीक्षा में 25 तथा दूसरी पाली में कला संकाय के अंग्रेजी पेपर में 21 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। एमजी हाई स्कूल बीहट, वैदेही वल्ल्भ शरण बालिका उच्च विद्यालय बीहट, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बथौली, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय असुरारी, भारत सेवक समाज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरपुर, माध्यमिक विद्यालय जैमरा, पपरौर के केन्द्राधीक्षकों पूनम कुमारी, सुरेन्द्र महाराज, आलोक कुमार, वेणुजा, निरंजन कुमार, दीपशिखा, कुंदन कुमार ने शांतिपूर्ण तथा कदाचार रहित माहौल में परीक्...