रुद्रपुर, मार्च 8 -- सितारगंज। केमिस्ट एसोसिएशन के शुक्रवार शाम हुए चुनाव में जोगा सिंह अध्यक्ष, राकेश अग्रवाल महामंत्री, जितेंद्र गोयल कोषाध्यक्ष चुने गए। रामलीला भवन में हुई बैठक में चुनाव प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी संजय जिंदल, चुनाव अधिकारी गौरव गोयल व यश अरोरा की देखरेख में संपन्न हुई। इसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का एसोसिएशन के सदस्यों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि सदस्यों की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य किए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.