जमशेदपुर, जनवरी 5 -- केबुल संघर्ष समिति की एक बैठक डॉ. बीबी महतो की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में केबुल कंपनी की वर्तमान स्थिति, चल रहे कानूनी विवाद और कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। समिति के कोषाध्यक्ष कल्याण शाही ने सदस्यों को कंपनी से जुड़े कानूनी पक्ष की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समिति कंपनी के संचालन के पक्ष में है और चाहती है कि कंपनी सुचारू रूप से चले। बैठक में कहा गया कि जिन कर्मचारियों की नौकरी फिलहाल बची हुई है, वे सभी प्रमोटर से अपनी नौकरी की मांग रखें। समाजसेवी शिवशंकर सिंह ने कर्मचारियों को दलालों से सतर्क रहने की सलाह दी। वहीं असंगठित कामगार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय ने भी अपने विचार रखते हुए कर्मचारियों के हित में एकजुट होकर प्रयास करने पर जोर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.