बोकारो, अगस्त 26 -- कथारा। प्राचार्य लक्ष्मी नारायण व प्रो इंचार्ज प्रो गोपाल प्रजापति ने कहा शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार का अभियान मिलने से कॉलेज का समग्र विकास होना है। देश स्तर पर केबी कॉलेज बेरमो की ख्याति बढ़ रही है। उन्नत भारत अभियान कॉर्डिनेटर डॉ अरुण कुमार रॉय महतो ने कहा कि उन्नत भारत अभियान भारत के ग्रामीण क्षेत्रों को समृद्ध करने हेतु शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार का एक प्रमुख कार्यक्रम है। पांच गांव गोद लिए गए हैं जिनमें गोविंदपुर अंश, कंजकीरो, बांध, चांपी व रोहर हैं। 23 अगस्त को रीजनल कॉर्डिनेटिंग इंस्टीट्यूट (आरसीआई) एनआईटी जमशेदपुर में उन्नत भारत अभियान के एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यशाला में डा प्रभाकर कुमार एवं एक स्वयं सेवक सुमित कुमार सिंह ने केबी कॉलेज बेरमो के उन्नत भारत अभियान का प्रतिनिधित्व किया। कार्यशाला उपरांत एनआईटी ज...