बोकारो, फरवरी 27 -- कथारा, प्रतिनिधि। केबी कॉलेज बेरमो में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की एडवाइजरी कमेटी की बैठक प्राचार्य लक्ष्मी नारायण की अध्यक्षता में प्राचार्य चैंबर में की गई। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से इस कॉलेज को जिला राष्ट्रीय युवा संसद 2025 कार्यक्रम किए जाने को मेजबानी मिली। बोकारो एवं धनबाद दो जिलों की जवाबदेही दी गई है। माय भारत पोर्टल युवा में 18-25 वर्ष के युवाओं को अपना पंजीयन विषय आपके लिए विकसित भारत का क्या अर्थ है कर एक मिनट का वीडियो अनिवार्य रूप से अपलोड करनी है। इसके लिए 9 मार्च तक का समय दिया गया है। बोकारो एवं धनबाद जिले के सभी सरकारी एवं स्थाई मान्यता प्राप्त महाविद्यालय, स्नातकोत्तर विभाग, विनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी के युवा पंजीकरण करवाएंगे। अपलोड किए गए वीडियो की स्क्रीन...