अमरोहा, दिसम्बर 20 -- अमरोहा। कृष्णा बाल मंदिर इंटर कालेज में शुक्रवार को वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि सुरेश विरमानी एवं विद्यालय प्रबंधिका पूनम गोयल ने मशाल प्रज्ज्वलित की। कहा कि विद्यालय में खेल नियमित रूप से होने चाहिए, इससे बच्चों में ऊर्जा का विकास होता है तथा खेलभावना से आपसी सदभाव एवं सौहार्द्ध भी मजबूत होता है। प्रधानाचार्य मनोज कुमार दुबे ने बताया कि विद्यालय के बालक-बालिकाओं की टीम ने बास्केटबॉल प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर प्रतिभाग किया है, जो गर्व का विषय है। प्रतिभागियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान शरत मिश्रा, प्रदीप भटनागर, दीपक मित्तल, गीता कौशिक, संजीव त्यागी, मनोज चौहान, विदुषी त्रिवेदी, मीनाक्षी कौशिक, रति अग्रवाल, संजीव त्यागी, महक, राजीव भटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.