फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 16 -- फर्रुखाबाद,कार्यालय संवाददाता। कमालगंज की मुख्य बिजली लाइन का केबिल बक्सा मंगलवार की सुबह भोलेपुर के पास जल गया। इसके चलते कमालगंज में दिन भर बिजली को लेकर हाहाकार रहा। सुबह को पानी की भी दिक्कत रही। मुश्किल से आपूर्ति बहाल हुयी तब जाकर राहत मिली। बेवर रोड भोलेपुर के 132केवी उपकेंद्र से कमालगंज के लिए मुख्य लाइन गयी हुयी है। इसके पास ही डबल पोल की लाइन के नजदीक केबिल बक्सा है। सुबह को केबिल बक्सा जल गया इसके चलते उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति बंद हो गयी। कमालगंज के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्र में बिजली को लेकर हाहाकार मच गया। पेट्रोलिंग करायी गयी तब जाकर फाल्ट मिला। इसके बाद जो केबिल बक्सा जल गया था उसे भरने का काम शुरू कराया गया। जेई ने बताया कि केबिल बक्सा जल गया था जिसे दोपहर दो बजे करीब ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.