हमीरपुर, फरवरी 9 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। क्षेत्र के नलकूपों से केबिल चोरी करने वाले गिरोह सक्रिय होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। अभी तक आधा दर्जन नलकूपो से किसानों की केबिल चोरी हो चुकी है। विदोखर मेंदनी के किसान श्याम जी तिवारी ने बताया कि पिछले दो दिनों से अज्ञात चोरों ने शंकर दीक्षित, विनय तिवारी के साथ उसके नलकूप की केबिल चोरी कर ली है। उन्होंने इंगोहटा पुलिस चौकी में शिकायत की है। इसी तरह बांकी गांव के किसान जगदीश यादव आदि ने बताया कि अज्ञात चोर उनके नलकूप में लगी केबिल काट ले गए हैं। नलकूपों से अचानक केबिल चोरी हो जाने से किसानों का कृषि कार्य प्रभावित हो रहा है। किसानों ने पुलिस से गश्त बढ़ाकर चोरी की घटनाओं में अंकुश लगाने की मांग की है। इंगोहटा पुलिस चौकी इंचार्ज मनीष पटेल ने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.