लखनऊ, मई 8 -- लखनऊ, संवाददाता माल के सरथरा गांव से केबिल कर्मचारी का अपहरण कर हत्या कर शव फेंका गया था। कर्मचारी के पिता ने तीन लोगों पर रंजिश के चलते हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सरथरा निवासी रवि यादव (28) केबिल नेटवर्क में काम करता था। पांच मई को वह ड्यूटी के लिए घर से निकला। रात करीब नौ बजे तक वापस नहीं आया। छह मई को रवि का शव दुबग्गा जागर्स पार्क के पास पड़ा मिला था। पुलिस ने सड़क हादसे में मौत होने का दावा किया। वहीं, परिवार को पुलिस की बात पर यकीन नहीं हुआ। भाई वीरेंद्र यादव के मुताबिक ठाकुरगंज राधाग्राम निवासी भारत केबिल नेटवर्क के अनुराग पाण्डेय ने अनमोल गौतम और विजय पाल के साथ मिल कर रवि का अपहरण किया। फिर हत्या करने के बाद शव को जागर्स पार्क के पास फेंक कर आरोपी भाग गए। इं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.