अलीगढ़, जनवरी 28 -- अलीगढ़। छत्तीसगढ़ शासन में केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त एवं छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज 28 जनवरी को अलीगढ़ आ रहे हैं। दोपहर एक से तीन बजे तक कृष्णांजलि ऑडिटोरियम में आयोजित ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम न्यूज पेपर्स फेडरेशन के प्रांतीय सम्मेलन में अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आज आएंगे गन्नामंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी अलीगढ़। प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिलें मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी बुधवार को अलीगढ़ जनपद के भ्रमण पर रहेंगे। दोपहर दो बजे मथुरा से प्रस्थान करेंगे और साढ़े तीन बजे ग्राम घरबरा, टप्पल पहुंचेंगे। इसके बाद मंत्री निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रस्थान करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...