पीलीभीत, जनवरी 12 -- पीलीभीत। स्टोर सेंटर पर लगा केबल बक्सा फूंकने से शहर के आठ हजार उपभोक्ताओं की आपूर्ति करीब पांच घंटे तक बाधित रही। जिस कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हुई। रविवार सुबह करीब छह बजे स्टोर सेंटर पर लगा केबल बक्सा फूंकने से क्षेत्र से जुड़े आठ हजार उपभोक्ताओं की आपूर्ति ठप हो गई। बिजली न होने के कारण जलापूर्ति भी प्रभावित हो गई। लगभग चार हजार घरों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही है। बिजली विभाग की टीम ने मरम्मत कार्य शुरू किया। इसके अलावा शहर के अशोक कॉलोनी, नई बस्ती, राजीव कॉलोनी, बल्लभनगर,राजाबाग,मधुवन सहित अन्य इलाकों में कटौती का सिलसिला जारी रहा। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि आपूर्ति प्रभावित हुई थी। जिसको सही करवा दिया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.