गाजीपुर, जनवरी 7 -- गाजीपुर (खानपुर)। सौना और मौधा पावर हाउस के केबल बॉक्स होने से उपभोक्ताओं के घर बिजली नहीं पहुंची। जिससे करीब बीस हजार उपभोक्ताओं के दिनचर्या बिगड़ गयी है। उपभोक्ताओं का कहना है कि बीते पंद्रह दिनों में तीन बार केबल बाक्स जल गया है। उपभोक्ताओं ने कहा कि सरकार की ओर से 18 घंटा बिजली देने का वादा है, लेकिन विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से आए दिन फाल्ट हो जाते हैं। एसडीओ भीमापार प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि फाल्ट होने के बाद मरम्मत करायी जा रही है। बुधवार की देर रात तक बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...