बांदा, जुलाई 3 -- बांदा। संवाददाता एमपी में अच्छी बारिश होने से केन नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार शाम तक 1.12 लाख लीटर पानी प्रति सेकेंड केन में बढ़ा। तेजी से जलस्तर बढ़ने से प्रशासन अलर्ट मोड़ पर आ चुका है। जनपद में केन और फिर यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने पर आसपास के गांव बाढ़ की चपेट में आते हैं। केन नदी में चेतावनी बिंदु 103 और खतरे का निशान 104 मीटर पर है। एमपी में अच्छी बारिश से केन नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा। बुधवार शाम तक जलस्तर 94.18 तक पहुंचा। दो घंटा पहले दोपहर दो बजे तक जलस्तर 94.17 मीटर पर था। प्रशासन की ओर से जारी की गई जानकारी के मुताबिक, 1.12 लाख लीटर पानी प्रति सेकेंड पानी केन नदी में शाम तक बढ़ रहा था। वहीं, यमुना नदी में चेतावनी बिंदु 99 और खतरे का निशान 100 मीटर पर है। चिल्ला घाट में बुधवार शाम तक यमुना मे...