बांदा, फरवरी 4 -- बांदा। संवाददाता मंगलवार शाम केन जल आरती कार्यक्रम का आयोजन हुआ। केन आरती के बाद श्रद्धालुओं ने केन नदी की स्थिति को लेकर चिंता जताई। विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति जिलाध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने बताया कि यह पांच वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है। श्रद्धालुओं ने केन नदी के भविष्य को लेकर चिंता जताई। कहा कि केन नदी की विशालता और स्वरूप अब पहले जैसा नहीं रहा। श्रद्धालुओं ने कहा कि केन नदी का जलस्तर खनन से काफी प्रभावित हुआ है। आलोक कुमार प्रजापति को उनके जन्मदिन शुभकामनाएं दी गई। मोतीमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान महेश कुमार धुरिया, आलोक कुमार प्रजापति, लोहा सिंह, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...