खगडि़या, जुलाई 17 -- चौथम। एक प्रतिनिधि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बेलदौर विधानसभास्तरीय आम कार्यकर्ता की बैठक बुधवार को करुआ स्थित एक विवाह भवन में सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता अंचल मंत्री अनिल कुमार सिंह ने किया। कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते पार्टी के बिहार राज्य सचिव पूर्व विधायक रामनरेश पांडे ने कहा केंद्र की एनडीए सरकार में महंगाई, बेरोजगारी ,भ्रष्टाचार चरम पर है। मोदी सरकार नौजवानों को रोजगार उपलब्ध करवाने में विफल रही है। मोदी सरकार में मजदूर एवं श्रमिकों पर श्रम कानून में संशोधन का उनके अधिकार से वंचित किया जा रहा है। पिछले दिनों श्रम कानून में संशोधन के खिलाफ देश के तमाम श्रमिक संगठन द्वारा 9 जुलाई को सफल आम हड़ताल किया गया। बिहार में इंडिया गठबंधन द्वारा मोदी सरकार के इशारे पर मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के खिलाफ 9 जुलाई को सफल...